जानिए क्यों विख्यात हैं सप्त पुरियाँ

जानिए क्यों विख्यात हैं सप्त पुरियाँ सनातन धर्म में सप्त पुरियों को मोक्षदायिनी बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार अयोध्या, मथुरा, मायापुरी अर्थात हरिद्वार, काशी, कांची, अवंतिका पुरी या उज्जैयिनी और द्वारिका को सप्तपुरी बताया गया है- अयोध्या मथुरा माया काशी कांञ्ची अवंतिका। पुरी द्वारवती चैव सत्तैता मोक्षदायिका ।। (गरुड पुराण) इन सातों नगरों को सनातन धर्म में विशेष महत्त्व है और इनके दर्शन मात्र से व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है। आज हम जानेंगे कि इन सातों नगरों की ऐसी क्या विशेषता है कि इन्हें सनातन धर्म में इतनी ख्याति मिली है। 1. अयोध्या: उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या एक प्राचीन शहर है। अयोध्या नगरी पवित्र सरयु नदी के त ट पर बसी हुई नगरी है। अयोध्यापुरी की महिमा का अनुमान इस प्रसिद्ध श्लोक से लगा सकते हैं- विष्णोः पादमवन्तिकां गुणवतीं मध्ये च काञ्चीपुरीन् नाभिं द्वारवतीस्तथा च हृदये मायापुरीं पुण्यदाम्। ग्रीवामूलमुदाहरन्ति मथुरां नासाञ्च वाराणसीम् एतद्ब्रह्मविदो...